फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीयों की रोशनी से जगमगाया सिगरा स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की पूर्व संध्या पर शनिवार को सिगरा स्टेडियम दीयों की रोशनी से नहा उठा। जिस ट्रैक पर शाम के बाद अक्सर सन्नाटा रहता है, वहां चहल-पहल अधिक रही। मौका था दीपोत्सव का। खिलाडि़यों के साथ ही कोच के साथ ही स्टेडियम के कर्मचारियों ने मिलकर एक लाख से अधिक दीप जलाए। इस दौरान खिलाडि़यों और खेल प्रशिक्षकों ने दीप जलाकर शहीदों को याद किया।
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम में बॉस्केटबाल और वालीबाल कोर्ट पर पहले खिलाडि़यों ने नए-नए डिजाइन की रंगोली बनाई। इधर दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी सुबह से ही चल रही थी। दोपहर बाद से ही क्रिकेटर, फुटबाल, हॉकी, वालीबाल, बैंडमिंटन के साथ ही एथलीट स्टेडियम पहुंचे और दीयों को सजाने में लग गए। इसमें मुख्य मैदान के साथ ही ताइक्वांडो और कुश्ती हाल के बाहर तक रंगोली बनाने के साथ ही वहां दीप सजाए गए।
उधर यूपी कॉलेज के खेल मैदान में भी खिलाडि़यों ने दस हजार से अधिक दीये जलाए। इसके अलावा पूर्वोतर रेलवे के खिलाडि़यों ने लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे खेल मैदान पर दीप जलाए। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में डॉ.राधेश्याम के निर्देशन में खिलाडि़याें ने खेल मैदान की बाउंड्री को दीयों से सजा दिया। दूसरी ओर कोरौता के क्रिकेट खिलाडि़यों ने इस महीने सरहद पर शहीद हुए जवानों के नाम दीप जलाकर श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें