फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Shri Award: काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड को पद्मश्री, खास कार्यों के लिए राष्ट्रपति ने दिया सम्मान

Tue, 29 Apr 2025 10:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Padma Shri Award 2025: राष्ट्रपति ने काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड को पद्मश्री दिया। पंडित गणेश्वर शास्त्री ने ही अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के लिए दुर्लभतम 32 सेकंड का सूक्ष्म और श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का श्रेष्ठतम मुहूर्त निकाला।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड को पद्मश्री प्रदान किया - फोटो : राष्ट्रपति भवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नई दिल्ली में अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास, रामलला की प्राणप्रतिष्ठा और श्री काशी विश्वनाथ धाम का मुहूर्त निकालने वाले विद्वान पंडित गणेश्वर शास्त्री द्राविड को पद्मश्री प्रदान किया। यह सम्मान ज्योतिष के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने और सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित करने के लिए दिया गया है। सम्मान दिए जाने का एलान पहले ही हुआ था।

विज्ञापन


काशी की पुरातन विद्वत परंपरा के संवाहक व वेदशास्त्र विद्या के मर्मज्ञ विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्राविड को पद्मश्री मिलने पर काशी के विद्वत समाज ने खुशी जताई है। विश्वेश्वर शास्त्री द्राविड ने बताया कि रामघाट पर स्थित श्री वल्लभराम शालिग्राम सांगवेद विद्यालय और श्री गीर्वाणवाग्वर्धिनी सभा इस सम्मान से गौरवान्वित हुए हैं। गणेश्वर शास्त्री द्राविड की ख्याति सर्वत्र व्याप्त है। 

इसे भी पढ़ें; UP: अगड़ा, पिछड़ा, दलित एक साथ बनेंगे दूल्हा, सभी वर्ग के पुजारी कराएंगे विवाह; काशी से बड़ा संदेश देगा RSS
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पिता पद्मभूषण पंडितराज राजेश्वर शास्त्री द्राविड से प्राप्त शिक्षा के अनुसार विद्याव्रत का परिपालन करते हुए उन्होंने असंख्य लोगों को विद्या दान दिया। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर के शिलान्यास के लिए दुर्लभतम 32 सेकंड का सूक्ष्म मुहूर्त और मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकेंड का श्रेष्ठतम मुहूर्त दिया था।



इसे भी पढ़ें; Varanasi News: वाराणसी में चलती बस में लगी आग, आजमगढ़ से आ रहे 45 यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें