अब 10 किमी परिधि में आने वाले किसानों से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। किसानों की सहूलियत और धान की खरीद बेहतर करने के लिए पहल की गई है। शासन का पत्र आने के बाद विपणन विभाग उसे अमली जामा पहनाने में जुट गया है।
विज्ञापन
एक नवंबर से खरीद की शुरूआत हो चुकी है, लेकिन 12 दिन बाद भी किसान क्रय केंद्र पर नहीं पहुंच सके।
जिले में धान खरीद के लिए 36 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें विपणन के 17, पीसीएफ के 15 और शेष खाद्य निगम के केंद्र शामिल है। जिला विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अर्नब चक्रवात के कारण खरीद प्रभावित हुई है।
धान की फसल तो तैयार हो चुकी थी, लेकिन बारिश के कारण किसान अभी बेचने नहीं पहुंच पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 10 किलोमीटर की परिधि के अंदर ही अधिकतर क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 10 किमी से अधिक दूरी पर कोई सेंटर बना है तो उसके आसपास इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोई प्रभारी अगर केंद्र दूर बनाएगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।