फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चुनावी तैयारी पर नजर रखेंगे 10 जोनल और 92 सेक्टर मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाच अधिकारी शैलेष कुमार की देखरेख में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें निर्वाचन की बारीकियों को समझाया गया। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता, शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 704 मतदान केंद्रों पर 1,379 मतदेय स्थल (बूथ) बनाए गए हैं। निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन एवं निगरानी के लिए 92 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 10 जोनल मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने आवंटित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें तथा मतदान केंद्रों की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं, पहुंच मार्ग एवं संवेदनशीलता का गहनता से निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें