फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः मालकिन की हत्या के आरोपी नौकर की संदिग्ध हालात में मौत, यहां मिला शव

Fri, 24 Aug 2018 11:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में पीडब्ल्यूडी की महिला कर्मचारी की हत्या के मुख्य आरोपी की मौत हो गई। नशे से मना करने पर अपनी मालकिन की हत्या के मुख्य आरोपी घरेलू नौकर की शुक्रवार को मौत हो गई नोनहरा थाना क्षेत्र के नारंगपुर रानीपुर गांव में ममेरी बहन के घर संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।  कासिमाबाद थाना क्षेत्र के इमामुद्दीनपुर गांव निवासी स्व. त्रिभुवन नारायण सिंह की पत्नी सुमन सिंह (45) पीडब्ल्यूडी में गैंग मेठ थीं।

गुरुवार की सुबह मखदूमपुर निवासी नौकर फागू लाल राजभर ने लोहे की राड से उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में फागू राजभर और सुमन के ससुर कन्हैया सिंह के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि  फागू लाल की तलाश हो रही थी।
विज्ञापन


पढ़ेंः  गाजीपुर में नौकर ने की मालकिन की निर्मम हत्या, पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया
विज्ञापन


गुरुवार रात फागू नारंगपुर रानीपुर गांव निवासी ममेरी बहन ममता के यहां पहुंचा। रात में खाना खाने के बाद वह झोपड़ी में सोया था। शुक्रवार की सुबह ममता की देवरानी संगीता झोपड़ी में गई तो देखा कि भागू ने उल्टी की है। ममता ने फागू को जगाने की कोशिश की तो वह नहीं उठा। फिर जानकारी पुलिस को दी गई।

बाद में पता चला कि यह व्यक्ति सुमन की हत्या का मुख्य आरोपी था। क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि सुमन सिंह की हत्या का फागू मुख्य आरोपी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। दूसरे आरोपी कन्हैया सिंह ने पूछताछ में कोई जानकारी नहीं मिली। उसका चालान कर दिया गया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें