पूर्व एमएलसी बच्चा यादव से बातचीत करते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में सोमवार को सपा के पूर्व एमएलसी की पत्नी सड़क हादसे का शिकार हो गईं। बेटी के साथ फल लेने के लिए मार्केट निकली पूर्व एमएलसी की पत्नी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि पुत्री को हल्की चोटें आईं। ट्रक ड्राइवर यातायात पुलिस की वसूली से बचने के लिए ट्रक भगा रहा था। मौके से चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर एवं भुतहियाटांड-बुजुर्गा मार्ग को जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर आंधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सपा के पूर्व एमएलसी बच्चा यादव की पत्नी पार्वती देवी (68) बड़ीबाग चुंगी स्थित अपने आवास से पुत्री रीना यादव (30) के साथ स्कूटी पर बैठकर सोहिलापुर स्थित निजी विद्यालय में आयोजित सरस्वती पूजनोत्सव में शामिल होने जा रही थी।
वह जैसे ही भुतहियाटांड चौहारे से बुजुर्गा मार्ग के लिए मुड़ी। उनकी नजर सड़क के किनारे स्थित फल की दुकान पर पड़ी। विद्यालय में हो रहे सरस्वती पूजनोत्सव के लिए सड़क के किनारे स्कूटी पर ही बैठकर फल खरीदने लगीं।