फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेक तिवारी हत्याकांड: सिपाहियों के काली पट्टी बांधने के मामले की जांच का आदेश

Sun, 07 Oct 2018 03:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड में बर्खास्त सिपाहियों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर शुक्रवार को काला दिवस के रूप में मनाने और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के के बाद गाजीपुर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने एएसपी ग्रामीण को जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


कोतवाल हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों के साथ उपनिरीक्षक की तस्वीर पुरानी है और अचानक वायरल हुए फोटो को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने पहले तो इस बात को हल्के में लिया था, बाद में मामला गंभीर होता देख उपनिरीक्षक एवं कोतवाली के आरक्षियों ने इसकी जानकारी दी। जिसके बाद सभी को बुलावा कर तस्वीर के बारे में जानकारी ली गई है।

इसके बाद ज्ञात हुआ कि पुरानी खींचे गए तस्वीर को एडिट कर वायरल किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच का आदेश दिया है। यदि कोई पुलिसकर्मी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि यह एक अनुशासित बल है, जिसमें इस प्रकार के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामला संज्ञान में आया है, इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। जांच की जा रही और जांच में दोषी पाए जाने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें