हाई प्रोटीन और बासी भोजन से बचें
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 से 23 मई तक रात का पारा 29 डिग्री और दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान तेज लू चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आम लोगों को चेताया है कि दिन में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक गर्मी के कारण चक्कर आना, सिर दर्द, मितली, हीट स्ट्रोक और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक धूप में निकलने से बचें और खुद को हाइड्रेट रखें। हाई प्रोटीन और बासी भोजन खाने से परहेज करें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे गन्ना, दलहन, मक्का और सब्जियों की सिंचाई जारी रखें। दोपहर के समय जानवरों को चराने से बचें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी का असर बागवानी फसलों पर भी पड़ सकता है।