फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन, सपा ने नाले की गैस को सिलिंडर में भरने का किया प्रयास

Mon, 22 Feb 2021 02:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में नाले की गैस भरने का प्रयास करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों में लगातार मूल्यवृद्धि के खिलाफ विपक्षी पार्टियों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। सपा ने सीर गोवर्धन में नाले के गैस को सिलेंडर में भरने का प्रयास कर विरोध जताया। माकपा ने शास्त्री घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। जन अधिकार पार्टी ने शास्त्री घाट पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। सरदार सेना ने भी किसान आंदोलन को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


सीरगोवर्धनपुर में विरोध प्रदर्शन के बाद सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव अमन यादव ने कहा कि भाजपा नेता अपने चुनावी सभा में जनता को संबोधित करते वक्त कहते हैं कि मैं नाले के गैस से चाय बनाता था। आज जब गैस इतना महंगा हो गया है। तब हम लोगों ने नाले की गैस को सिलेंडर में भरने का प्रयास किया।

लाख प्रयास के बावजूद सिलेंडर नहीं भरा। भाजपा नेता की अब तक सारी बातें जो जुमला निकली। वैसे ही नाले से गैस निकलने का बात भी जुमला निकला। विरोध करने वालों में अजीत यादव, राहुल यादव, अमन कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री घाट पर माकपा के जिला सचिव नंदलाल पटेल ने कहा कि सरकारों पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि वापस ले। इसके लिए जन प्रतिरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन करने वालों में देवाशीष, मोबीन अहमद, शिवनाथ यादव शामिल रहे। जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू मौर्या के नेतृत्व में सरकार से पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की गई।

प्रदर्शन करने वालों में दुर्गा प्रसाद मौर्य, इंद्र कुमार, रामकृष्ण प्रजापति आदि शामिल रहे। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल के निर्देश पर किसान आंदोलन में किसानों पर दर्ज मुकदमे हटाने की मांग के साथ कृषि के काले कानून को वापस लेने की मांग की गई। साथ ही पेट्रोल का दाम वापस लेने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें