बता दें कि वाराणसी में दरोगा को गोली मारकर पिस्टल लुटने वाले दो बदमाशों को सोमवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। हालांकि उनका साथी फरार होने में कामयाब रहा। उसकी तलाश जारी है। मौके से दरोगा से लूटी गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
जानकारी के अनुसार, सभी अपराधी सगे भाई हैं और बिहार में कई वारदातों में शामिल रहे हैं। ये तीनों भाई पटना से भागे हुए थे और वाराणसी में शरण लिए हुए थे। वाराणसी में तीनों को पनाह देने में अहम भूमिका किसकी थी, पुलिस इसकी पड़ताल शुरू कर दी है। नौ नवंबर को लक्सा थाने में तैनात दरोगा को गोली मारने की घटना के बाद से ही लगातार कमिश्नरेट पुलिस पर सवाल उठ रहे थे।
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला