फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सितंबर तक बढ़ा तीन विशेष ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व से संचालित तीन विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि सितंबर तक बढ़ा दी है। इससे बनारस से मुंबई के साथ ही प्रतापनगर, सूरत और अहमदाबाद की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 30 सितंबर तक नौ अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन दो अक्टूबर तक नौ अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 09195 प्रतापनगर-मऊ साप्ताहिक विशेष ट्रेन 26 सितंबर तक तथा ट्रेन संख्या 09196 मऊ-प्रतापनगर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 27 सितंबर तक चलाई जाएगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 09065 सूरत-छपरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन 29 सितंबर तक तथा ट्रेन संख्या 09066 छपरा-सूरत साप्ताहिक विशेष ट्रेन 30 सितंबर तक संचालित होगी। रेल प्रशासन ने यह भी बताया कि ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा साप्ताहिक विशेष ट्रेन 11 सितंबर तक तथा ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद साप्ताहिक विशेष ट्रेन 14 सितंबर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें