फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में तीन दिन के बच्चे का हुआ सफल ऑपरेशन, पैदा होने के बाद थी ये समस्या

Sat, 28 Dec 2019 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के बाल रोग विभाग में तीन दिन के जन्मे बच्चे का सफल ऑपरेशन हुआ। जन्म के समय खाने की नली पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई थी, जिसके कारण उसे दूध पीने में दिक्कत थी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की पहल पर चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया और अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन


हरहुआ ब्लॉक के होलापुर निवासी सुभाष ने पत्नी रीना को 30 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया। उसी दिन बच्चे का जन्म हुआ। जन्म से ही उसमें उक्ते परेशानी सामने आई। जांच में वजह का पता चला।

आरबीएसके के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अरविंद से सूचना मिलने के बाद नोडल मेडिकल ऑफिसर डॉ अब्दुल जावेद ने बच्चे के इलाज के बारे में बीएचयू बाल रोग विभाग में बातचीत की। दो दिसंबर को चिकित्सकों की टीम ने बच्चे का ऑपरेशन कर जो खाने की नली विकसित न होने से जाम थी, उसे सही किया। 19 दिसंबर को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बच्चे के घर पहुंची आरबीएसके टीम ने स्वास्थ्य का जायजा लिया। डा. जावेद के मुताबिक बच्चा अब ठीक है और दूध भी पी रहा है। इस दौरान डॉ. अरविंद कुमार, डॉ.शिवम पांडेय, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें