खेवसीपुर में उखड़ गई फोरलेन
हरहुआ-राजातालाब रिंगरोड के बीच स्थित खेवसीपुर में फोरलेन कई जगह से उखड़ गई है। करीब पांच फीट दूर तक गिट्टियां फैली हैं। यहां फोरलेन का आकार नाली जैसी दिख रही है। अकेलवा रेलवे ओवर ब्रिज, रज्जीपुर ओवरब्रिज, खेवसीपुर ओवरब्रिज, लोहरापुर ओवरब्रिज, वरुणा ब्रिज, कोइराजपुर ओवरब्रिज के ऊपर कई जगह गड्ढे हो गए हैं।
निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी इसी मार्ग पर
हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस ओर जाने का भी यही मुख्य मार्ग है। रिंग रोड से फेज दो के तहत बनाए गए इस फाेरलेन मार्ग से रोजाना करीब 20 से 25 हजार छोटे बड़े वाहनों का आवागमन होता है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं।
एनएचएआई के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए हैं। यह काम जल्द पूरा करना है। - एस राजलिंगम, जिलाधिकारी