वाराणसी राजकीय अस्पताल के रूप में जाने जाना वाला दीनदयाल अस्पताल अब कोरोना हॉस्पिटल बन गया है। मंगलवार से ट्रामा सेंटर को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। यहां केवल कोरोना के संदिग्ध और संक्रमित मरीजों का ही इलाज किया जाएगा। यहां भर्ती सामान्य मरीजों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर चलने वाली ओपीडी का समय बुधवार से बदल जाएगा। अब तक 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाली ओपीडी अब एक अप्रैल से सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। उक्त जानकारी देते हुए सीएमओ ने बताया कि सभी चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया जा चुका है।
लॉकडाउन में वाराणसी कई निजी अस्पतालों ने अपने यहां ओपीडी बंद कर दी थी। सर्वे में 114 अस्पताल और क्लिनिक मिले हैं, जो लॉकडाउन में बंद हैं। जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि बुधवार से सभी अस्पतालों में ओपीडी शुरू कराई जाए। आदेश न मानने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम कौशल राज शर्मा ने निजी डॉक्टरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर अस्पतालों में समुचित चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करने के हेतु आईएमए का सहयोग प्राप्त किया जाए।