इस योजना के तहत, स्कूल ई-एमआईएएस वेबसाइट के माध्यम से 15 जून से 15 सितंबर तक पांच विद्यार्थियों के सर्वश्रेष्ठ मूल विचारों/नवाचारों को नामांकित कर सकते हैं। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना के माध्यम से छात्रों के बैंक खातों में 10000 रुपये के इंस्पायर पुरस्कार का वितरण किया जाता है।
जिला/राज्य प्राधिकरण की ओर से जिला स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (डीएलईपीसी) का आयोजन कर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिताओं (एसएलईपीसी) के लिए 10000 सर्वश्रेष्ठ आइडिया/प्रोजेक्ट का चयन किया जाता है। इसमें विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।