फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में पीजी में दाखिले के लिए दूर दराज के छात्रों को ऑनलाइन काउंसिलिंग की सुविधा 

Tue, 06 Oct 2020 01:09 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में सत्र 2020-21 में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए मंगलवार से अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि 12 अक्तूबर से काउंसलिंग शुरू होगी। इसको लेकर विभागों में तैयारियां भी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद काउंसलिंग की तिथि भी पहले घोषित की जा चुकी है। अब विभागवार  स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को 6 अक्टूबर से कॉल लेटर भी भेजा जाएगा।

Trending Videos

कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है। इसको देखते हुए ऐसे छात्र जो दूर दराज से ऑफलाइन काउंसलिंग में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय तक नहीं आ पाएंगे, उनके लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का भी विकल्प दिया गया है।

ऐसे छात्रों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, सहित अन्य सभी कागजात प्रवेश पोर्टल पर ही अपलोड करने होंगे। अगर कागजात अपलोड करने संबंधी कोई भी समस्या आती है तो उन्हें कॉल लेटर में ही प्रवेश समिति से जुड़े सदस्यों के नंबर भी भेजे जाएंगे जिससे उन्हें किसी तरह की कोई असुविधा ना हो। 
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन असिस्टेंस समिति के संयोजक प्रो.एसके उपाध्याय ने बताया कि जो अभ्यर्थी ऑनलाइन शामिल हो रहे हैं, उन्हें विश्वविद्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। अगर आते भी हैं तो उनके मामले पर विचार नहीं किया जाएगा। बताया कि स्नातक के अभ्यर्थियों को भी फॉर्म भरते समय अधिक से अधिक सब्जेक्ट कांबिनेशन देना चाहिए। विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 16 अक्टूबर से काउंसलिंग शुरू होने की संभावना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें