फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजर्षि टंडन मुक्त विवि में समर्थ पोर्टल से होगा ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 64 विषयों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्रों की अपार आईडी, एबीसी आईडी, यूजीसी डेब आईडी बनने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। मुक्त विवि का क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी में है। यहां से वाराणसी सहित आसपास के सात जिलों के 265 अध्ययन केंद्र की व्यवस्था की निगरानी की जाती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र सहित जो भी अध्ययन केंद्र हैं, वहां अभ्यर्थियों को अलग-अलग कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन सहित पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। समर्थ पोर्टल पर प्रवेश लेने के बाद ही छात्रों का नामांकन होगा। विवि की ओर से 24 परास्नातक कार्यक्रमों, 6 स्नातक कार्यक्रमों, 7 डिप्लोमा कार्यक्रमों, 10 प्रमाण-पत्र कार्यक्रमों सहित कुल 64 कार्यक्रमों में प्रवेश प्रारंभ किया गया है। सभी स्नातक प्रोग्राम में एआई आधारित स्किल कोर्स द्वितीय वर्ष में शुरू किया जा रहा है। जुलाई 2026 सत्र में छात्र- बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीएलआईएस, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएलआईएस, एमजे, एमबीए एमसीए होम साइंस समेत अन्य व्यावसायिक कोर्स में अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें