फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

One Nation One Election:एक राष्ट्र-एक चुनाव से कम होगा चुनाव का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत कन्या महाविद्यालय में राजनीति विभाग की ओर से चल रही राष्ट्रीय संगोष्ठी में एक राष्ट्र-एक चुनाव व्यवस्था की वक्ताओं ने वकालत की। बतौर मुख्य वक्ता हेमवंती नंदन बहुगुणा और प्रोफेसर सुधीर चतुर्वेदी ने कहा कि इस व्यवस्था से अतिरिक्त खर्च में कमी आएगी।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रो. सुधीर ने कहा कि अगर एक राष्ट्र एक चुनाव वाली व्यवस्था को अपनाया जाए तो अतिरिक्त खर्चों को कम किया जा सकता है। डॉ. अजय बरनवाल ने भारतीय संविधान के विभिन्न प्रावधानों के माध्यम से एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर अपनी बात रखी। डॉ. प्रीति सिंह ने क्षेत्रीय और स्थानीय स्तर की समस्याओं और मुद्दों पर भी ध्यान देना जरूरी है। प्रो. विश्वनाथ मिश्रा और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिहार के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने भी वन नेशन, वन इलेक्शन की पहल को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती उमा भट्टाचार्या, प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव, डॉ. अनु सिंह, डॉ. इंदू उपाध्याय, डॉ. सुप्रिया सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें