अमर उजाला और सेलेस्टियल इवेंट्स की ओर से रंग रसिया सीजन-4 का आयोजन आगामी 24 मार्च को नाटी इमली स्थित भरत मिलाप मैदान के गणेश मंडपम में होगा। इस दौरान फ्री भोजन और अनलिमिटेड ठंडई के के साथ रेन डांस की धूम मचेगी।
होली की फागुनी मस्ती में बनारसी झूमेंगे। सतरंगी गुलाल उड़ेंगे और फूलों की खुशबू में मन-मयूर दमकेगा। यह सब कुछ होगा होली पार्टी रंग सिया में। अमर उजाला और सेलेस्टियल इवेंट्स की ओर से रंग रसिया सीजन-4 का आयोजन आगामी 24 मार्च को नाटी इमली स्थित भरत मिलाप मैदान के गणेश मंडपम में होगा।
विज्ञापन
इस दौरान फ्री भोजन और अनलिमिटेड ठंडई के के साथ रेन डांस की धूम मचेगी। इसके अलावा हर्बल रंग, फूलों की होली, गेम्स एंड गिफ्ट्स, पंजाबी डोल, सेल्फी कॉर्नर, किइस एरिया और फोम होली का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा।
सेलेस्टियल इवेंट्स के प्रखर ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के लिए पास की सुविधा की गई है। पास बुक माईशी पेटीएम, ऑल इवेंट्स से प्राप्त किए जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 9935055468. 9728907664 और 9044843152 पर संपर्क करें।