फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और राहत : दरेखू का ऑक्सीजन प्लांट कल से हो जाएगा शुरू, कोविड मरीजों के परिजनों को नहीं करनी होगी भागदौड़  

Tue, 04 May 2021 01:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

500 ऑक्सीजन सिलिंडर आसानी से हो सकेगा रिफिल, तीन साल से बंद था प्लांट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लिए एक और राहत भरी खबर है। रोहनिया के जगतपुर स्थित दरेखू में तीन साल से बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट बुधवार से शुरू हो जाएगा। यहां 24 घंटे में 500 ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिल आसानी से हो सकेगी। बिजली बिल की अनियमितता में बंद पड़े प्लांट को जिला प्रशासन के सहयोग से पखवारे भर के अंदर में शुरू कराया गया। अब रोहनिया, मिर्जामुराद सहित आसपास क्षेत्रों के लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वहीं शहर में ऑक्सीजन की किल्लत भी हद तक समाप्त हो जाएगी। कोविड मरीजों की जान बचाने में यह ऑक्सीजन प्लांट बहुत सहायक साबित होगा।

विज्ञापन


दी कामरूप इंडस्ट्रियल गैसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर निखिलेश गर्ग ने बताया कि 2014 में बिजली की दिक्कत को देखते हुए प्लांट को बंद करना पड़ा था। निर्बाध बिजली नहीं मिलने और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या के चलते ऑक्सीजन का उत्पादन प्रभावित हो रहा था। ऑक्सीजन प्लांट कि क्षमता $करीब चार मिट्रिक टन है। इस प्लांट के शुरू होने से एक दिन में लगभग 500 आक्सीजन सिलिंडर का उत्पादन रोजाना होगा। उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जनहित में इस प्लांट को अधिग्रहण करके अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीयल गैसेज को ऑक्सीजन के उत्पादन के लिए दिया गया है। बुधवार से टैंकर से ऑक्सीजन लाकर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। एक टैंकर से करीब 200 से 300 सिलिंडर भरे जाएंगे। वाराणसी समेत पूर्वांचल के कोविड संक्रमित मरीजों को इससे राहत हो जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें