फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में आवेदन के लिए मिला एक और मौका, छात्रों की मांग पर दो दिन बढ़ी डेट

Sun, 27 Sep 2020 09:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में दाखिले के लिए छात्रों को दो दिनों का मौका मिला है। छात्र-छात्राओं की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय ने दो दिनों के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट फिर से खोल दी है। छात्र 28 और 29 सितंबर को प्रवेश परीक्षा केलिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर और छात्र हित में विश्वविद्यालय ने दो दिनों के लिए प्रवेश आवेदन पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। छात्र दो सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।इसके बाद विद्यार्थियों को प्रवेश आवेदन के लिए कोई मौका नहीं मिलेगा।

बता दें कि अब तक 62 पाठ्यक्रमों में छात्रों ने आवेदन किए हैं। इसमें 33 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और 29 में मानक से कम आवदेन आने के कारण मेरिट से ही दाखिला होगा। चार अक्तूबर को स्नातक की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद जैसे-जैसे केंद्र खाली मिलेंगे प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें