फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली: पीडीडीयू नगर जंक्शन के स्टाल पर पानी लेने गए वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Sun, 27 Sep 2020 05:32 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
बेहोश पड़े पूर्व विंग कमांडर टाप बहादुर थापा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर जंक्शन के आइआरसीटीसी के स्टॉल पर रविवार को पानी लेने गए भारतीय वायुसेना के पूर्व विंग कमांडर टाप बहादुर थापा अचानक बेहोश होकर गिर गए। वे गोरखपुर जाने के लिए डिब्रूगढ़ राजधानी से जंक्शन पर पहुंचे थे। आरपीएफ जवानों ने उन्हें रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण विंग कमांडर बेहोश हो गए थे। जवानों ने मामले की जानकारी आनन फानन परिजनों को दे दी है।

विज्ञापन


नेपाल के अरघाखांची जनपद के लुंबिनी निवासी विंग कमांडर टॉप बहादुर थापा डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी से जंक्शन पहुंचे थे। वह ट्रेन की कोच संख्या बी-8 के बर्थ नंबर 72 पर यात्रा कर रहे थे। जंक्शन पर उतरने के बाद वे सर्कुलेटिंग एरिया में बैठे थे। कुछ देर बाद पानी लेने के लिए स्टॉल पर पहुंचे। अचानक वे बेहोश होकर गिर गए।

उनको अचानक ही गिरते देखकर आसपास के यात्री सन्न रह गए। यात्रियों ने इस मामले की जानकारी आरपीएफ जवानों को दी ताे मौके पर जवान पहुंचे और उन्हें मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के उपरांत होश आने पर उन्होंने अपना परिचय दिया। 

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है। हालांकि दोपहर बाद उनकी स्थिति और बेहतर हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें