वाराणसी के 84 घाटों की शृंखला में एक और घाट जुड़ने जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सामनेघाट से रामनगर को जोड़ने वाले ब्रिज के बगल में सामनेघाट पर स्थित कच्चे घाट का पुनर्विकास करके पक्के घाट का निर्माण करा दिया है। निर्माण में काशी के अन्य ऐतिहासिक घाटों के वास्तुशिल्प का विशेष ध्यान रखा गया है। आधुनिक रूप से बने इस पक्के घाट पर पर्यटकों की सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री अपने काशी के दौरे पर इसका भी उद्घाटन कर सकते हैं।
110 मीटर है घाट की लंबाई
उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि 1055.43 लाख की लागत से इस घाट का पुनर्विकास कराया जा रहा है। इस घाट की लंबाई 110 मीटर है। घाट पर आरती और पूजा के लिए प्लेटफॉर्म, चुनार स्टोन की छतरी, गजिबो, चेंजिंग रूम, हाईमास्ट लाइट, स्ट्रीट लाइट, साइनेज, पीने के पानी, पाथवे, पार्किंग, स्टोन पिचिंग, दिव्यांगजनों व बुजुर्गों के लिए रैंप आदि सुविधा होगी। हॉर्टिकल्चर से घाट की हरियाली और सुंदरता भी बढ़ेगी।
इसे भी पढ़ें; UP Board Exam: फॉर्म में गलती सुधारने का दो दिन मिलेगा मौका, 10वीं, 12वीं के छात्रों को होगी सहूलियत