फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: साड़ी कारोबारी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, महिला बीमा एजेंट को दिया था सिमकार्ड

Fri, 20 Jan 2023 08:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

साड़ी कारोबारी महमूद की हत्या में उपयोग मोबाइल और सिमकार्ड फर्जी पते पर लिया गया था। इसके लिए दुकानदार ने पांच हजार रुपये लिए थे। अपने आधार कार्ड पर सिम कार्ड मुहैया कराने वाले राहुल अग्रहरि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
साड़ी कारोबारी महमूद आलम की हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भेलूपुर निवासी साड़ी कारोबारी महमूद आलम की हत्या मामले में सिमकार्ड मालिक राहुल अग्रहरि को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने परेठ कोठी निवासी आरोपी राहुल अग्रहरि को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार साड़ी कारोबारी हत्याकांड में जिस मोबाइल सिम का प्रयोग हुआ था, वह राहुल अग्रहरि के नाम पर ही था। विवेचना में यह तथ्य सामने आने के बाद भेलूपुर पुलिस ने राहुल अग्रहरि के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

चुनार पुल से गंगा में फेंका था शव

चेतगंज थाना अंतर्गत बड़ी पियरी बाग बरियार सिंह मोहल्ले की रहने वाली बैंक की बीमा एजेंट दिव्या सिंह उर्फ अंजली ने अपने पति अनिरुद्ध और मऊ कोपागंज निवासी प्रेम कुमार के साथ मिलकर भेलूपुर निवासी महमूद आलम (50) की शनिवार की रात हत्या कर शव को मिर्जापुर के चुनार पुल से गंगा में फेंक दिया था। 20 लाख की फिरौती के लिए अगवा कर हत्या की गई थी। 

छह दिन बाद भी नहीं मिला शव

गौरीगंज निवासी साड़ी कारोबारी महमूद आलम का शव छठवें दिन भी नहीं मिला। मिर्जापुर की चुनार पुलिस और भेलूपुर पुलिस खोजबीन करा रही है। वहीं, कमिश्नरेट पुलिस ने आसपास के जिले के पुलिस अधीक्षकों से भी संपर्क साधा है। गंगा किनारे के थानों पर भी पुलिस ने सूचना भिजवाई है।

महमूद के बाद सराफा कारोबारी को निशाना बनाने का था लक्ष्य

साड़ी कारोबारी महमूद आलम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
20 लाख रुपये के लिए साड़ी कारोबारी महमूद आलम (50) की हत्या के आरोपियों के बारे में भेलूपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें और जानकारियां जुटा रही हैं। क्राइम ब्रांच की पड़ताल में सामने आया कि आरोपियों के निशाने पर चौक स्थित सुड़िया सराफा मंडी का एक व्यापारी भी था। चौक स्थित साड़ी गद्दीदार के यहां रहने वाले प्रेम ने ही इसकी रूपरेखा बनाई थी।  
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अनिरुद्ध के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने अनिरुद्ध के छोटे भाई और अन्य परिजनों से भी पूछताछ की है। अनिरुद्ध को जानने वालों ने बताया कि वह गलत लोगों की संगत में आकर अपराध का रास्ता अपनाया। कबीरचौरा अस्पताल में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार इनामी रोहित सिंह उर्फ सन्नी सिंह के साथ में वह अपराध कर चुका है। मऊ में हत्या के प्रयास, बलवा, लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें