इसके बाद पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से प्रभारी चिकित्साधिकारी ने राम शिरोमणि को जिला चिकित्सालय भेज दिया, जहां इलाज के दौरान लगभग 11.30 बजे उनकी मौत हो गई। कोकिला की हालत गंभीर होने पर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि राम शिरोमणि के पुत्र जंग बहादुर की तहरीर पर समर बहादुर, रवि पटेल, अजय और सोनू पटेल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
एएसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि चार आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।