दिसंबर तक पूरे होने वाले फुलवरिया फोरलेन में दो माह के भीतर एक लेन आरओबी का काम पूरा होगा। सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक सूरज गर्ग ने बताया कि दोनों आरओबी के पिलर का काम पूरा हो चुका है। स्टील बीम समेत सभी उपकरण आ चुके हैं। रेलवे प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के चलते काम में तेजी नहीं आ रही थी। गेट नंबर चार के आरओबी के लिए एनओसी मिलते ही कंपनी को तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया है जिससे जल्द से जल्द काम पूरा किया जा सके।
कार्यदायी संस्था मेरठ की जेसीएल ने संसाधन बढ़ाकर काम शुरू कर दिया है। कंपनी की कोशिश है कि दो माह के अंदर एक लेन आरओबी का काम पूरा कर लिया जाए और दूसरे लेन का काम चलता रहे। दोनों आरओबी के पास स्टील बीम समेत अन्य सामान आ चुके हैं। फुलवरिया फोरलेन का निर्माण कार्य राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष वित्त पोषक के तहत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बौलिया पर गेट नंबर चार तक काम पूरा है। रैंप के पास ढलाई का काम बाकी है। चार नंबर गेट पर स्टील बीम का काम कराने से पहले मोड़ पर ढलाई होगी। इसके लिए स्टील बीम सहित कई उपकरण मंगाए गए हैं।