मित्र के खाते में गूगल पे के माध्यम से 1400 रुपये भेजना फुलवरिया निवासी एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। उसके दो बैंक के खाते से 1400 रुपये की जगह एक लाख 81 हजार तीन सौ चार रुपये निकल गए। शुक्रवार शाम कैंट थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
पीड़ित रोहित सिंह के अनुसार अपने मित्र को गूगल पे के माध्यम से 1400 रुपये भेजे। पूछने पर उसने बताया कि रुपये अभी नहीं मिले। पता करने के लिए रोहित ने गूगल टोल फ्री नंबर पर जानकारी लेनी चाही तो कुछ देर बाद उसे मैसेज आया कि उसके होटल डी पेरिस एसबीआई के खाते से 94361 रुपये व क्लार्क होटल यूबीआई के खाते से 86943 रुपये की निकासी हो गई। कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ साइबर क्राइम अंतर्गत धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया।