फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के माजडीहा गांव के पास मुख्य मार्ग पर भूसा लदी मिनी ट्रक के पीछे तेज रफ्तार बुलरो की टक्कर में बूलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण सभी को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाए। जहां से तीन लोगों को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खेतासराय थाना क्षेत्र के चक मरूफपुर गांव निवासी श्रवण कुमार (22) पुत्र दशरथ, विशाल (18) पुत्र राम आसरे, नीरज (18) पुत्र महिपाल, संदीप (19) पुत्र फिरतू बिंद, बहादुर (60) पुत्र जियालाल, चमेला देवी (50) पत्नी बहादुर बुलेरो जीप पर सवार होकर शाहगंज में भर्ती एक मरीज को देखने के लिए आए थे। मरीज देखकर लौटते समय तेज रफ्तार बुलेरो मज़दीहा गांव स्थित एक ढाबा के समीप भूसा लदी मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गई। वहीं बूलरो के परखच्चे उड़ गए। ग्रामीण सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने श्रवण कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं विशाल, संदीप, बहादुर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें