पुलिस को सूचना देकर घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा पहुंचाया। जहां सत्यम (16) निवासी मछली गांव रोह को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में ऑटो चालक विकास (18) वर्ष, मृतक सत्यम की मां रेखा (42), भाई पवन (10), भांजी मृष्टि (3), सृष्टि (5), सोनम (24) और प्रिया (19) को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु के योगेश्वर महादेव मंदिर में काशी विश्वनाथ धाम के पुजारी करेंगे सप्तऋषि आरती
रेखा के दाहिने हाथ में फ्रैक्टर, पवन, मृष्टि और ऑटो चालक के सिर में चोटें आई हैं। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाला सत्यम चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी तीन बहनें हैं। पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है।