जिस पर मकान निर्मित कर लिए गए हैं। उसी हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इस मामले में चोलापुर पुलिस से लेकर राजस्व अधिकारियों तक अपनी गुहार दोनों पक्षों के द्वारा लगाई गई थी। बाद में पता चला कि जिस जमीन के लिए दो पक्ष लड़ रहे हैं, वह ग्राम सभा की नवीन परती हैं।
पुलिस बल के साथ राजस्व टीम गांव में पहुंची थी, जहां पर जमीन को खाली कराने का प्रयास किया गया। मौके पर प्रधान की मौजूदगी भी रही। टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचने के बाद कब्जेदारों ने जमकर हंगामा और विवाद किया।
इस दौरान नायब तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो पुलिस वापस लौट गई थी। इस मामले में प्रधान के द्वारा कुछ लोगों के नाम से चोलापुर थाने में तहरीर भी दी गई थी, लेकिन पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की। मामला इतना तूल पकड़ता जा रहा था कि कई दफा लोगों के बीच नोकझोंक-मारपीट होती रही।
मंगलवार की सुबह दो पक्षों के बीच एक परचून की दुकान पर पहुंच कर मारपीट की गई। जिसमें एक पक्ष के गुलाब यादव(42) गीत(40) उर्मिला यादव(48) मनीष यादव(18) गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरे पक्ष के उमा नाथ यादव के समर्थन में दर्जनों लोग मारपीट में शामिल हुए थे, जिसमें विवाद के बाद उमानाथ के तरफ के लोग मारपीट कर भाग गए।
वहीं मौके पर पड़ोस में रहने वाले राम दुलार(60) घायल हुए। जिन्हें चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उन्हें चिकित्सकों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।