फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः होम आइसोलेशन के बाद बाजार में बढ़ी थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर की मांग

Tue, 22 Sep 2020 10:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सितंबर में रोजाना 50 से 60 मरीज होम आइसोलेशन में जा रहे हैं। ये शरीर के तापमान और रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा की जांच कर
नियंत्रण रूम में जानकारी देते हैं। निजी कार्यालयों और घरों में भी लोग थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स ऑक्सीमेट्री जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संक्रमण बढ़ने पर लोग बचाव के लिए जागरूक हुए हैं। स्वस्थ लोग भी थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर खरीद रहे हैं। होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए तो ये अनिवार्य हैं ही। ऐसे में हर रोज छह हजार थर्मामीटर और चार हजार पल्स ऑक्सीमीटर रोज बिक रहे हैं। बीते 20 दिनों में ही इनकी मांग दस गुनी तक बढ़ गई है।
विज्ञापन


सितंबर में रोजाना 50 से 60 मरीज होम आइसोलेशन में जा रहे हैं। ये शरीर के तापमान और रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा की जांच कर नियंत्रण रूम में जानकारी देते हैं। निजी कार्यालयों और घरों में भी लोग थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स ऑक्सीमेट्री जांच कर रहे हैं।


दवा व्यापारी पुनीत कालरा ने बताया कि पल्स ऑक्सीमीटर थोक में 450 से 500 रुपये में और कांच वाला थर्मामीटर 25 रुपये व डिजिटल थर्मामीटर 60 रुपये में मिल रहा है। अगस्त में रोजाना 2500 से 3000 थर्मामीटर और दो हजार पल्स ऑक्सीमीटर रोज बिक रहे थे, अब यह संख्या बढ़कर छह हजार और चार हजार को पार कर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि बीते 20 दिनों में इनकी बिक्री 10 गुनी तक बढ़ गई है। अस्पतालों से भी आर्डर आ रहे हैं। आगरा फार्मा एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य सुंदरलाल चेतावनी ने बताया कि अब देसी कंपनी के भी थर्मामीटर व ऑक्सीमीटर उपलब्ध हैं।

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण बेकाबू हो चुका है। इसी का नतीजा है कि रोज नए मरीजों का आंकड़ा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सोमवार को 148 नए मरीज दर्ज किए गए। 24 घंटे में मिले नए मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पूर्व रविवार को 144 और शनिवार को 105 मरीज मिले थे। 

प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम तक जिले में 4,998 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 3,942 ठीक हो गए हैं। 118 मरीजों की मौत हो चुकी है। 938 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें 586 मरीज होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सोमवार तक जिले में 169412 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। मरीज बढ़ने से संक्रमण की दर 24 घंटे में 2.90 से बढ़कर 2.95 फीसदी हो गई है। वहीं मरीजों के स्वस्थ होने की दर 78.87 रह गई है। इससे पहले यह दर 84 तक पहुंच गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें