फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Live Coronavirus Varanasi News: 20 पुलिस कर्मी, 18 पीएसी जवान, तीन बच्चियों सहित रिकॉर्ड 179 और संक्रमित

Fri, 24 Jul 2020 10:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • बीस पुलिस कर्मी, 18 पीएसी जवान, बीएचयू और मंडलीय अस्पताल के डाक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ
  • तीन बच्चियों समेत परिवार के 11 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव
  • पांडेयपुर में एक डॉक्टर और घर के दस सदस्य भी संक्रमण की जद में  
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जानकारी जुटाने पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पहले के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए और एक दिन में सर्वाधिक 179 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन


इसमें बीएचयू हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर के कुल छह डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ समेत सीओ भेलूपुर ऑफिस के छह पुलिसकर्मी समेत बीस पुलिस कर्मी के साथ ही शीलनगर महमूरगंज में बच्ची समेत एक ही परिवार के 11 और पांडेयपुर में एक डाक्टर समेत परिवार के 10 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को बीएचयू से 1424 सैंपल की रिपोर्ट मिली। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि इसमें बीएचयू स्त्री रोग विभाग से एक डॉक्टर और मंडुआडीह थाने के तीन पुलिसकर्मी, सीओ ऑफिस भेलूपुर से छह पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन पांडेयपुर से 11 पुलिसकर्मी के साथ ही गणपति रेजिडेंसी शिवदासपुर में भी तीन लोग कोरोना से संक्रमित हैं। 

बीएचयू सुश्रुत हॉस्टल में रहने वाले जूनियर डॉक्टर, नर्सिंग हॉस्टल बीएचयू और ट्रामा सेंटर में दो महिला स्टाफ नर्स, शीलनगर महमूरगंज में एक साल, 4 साल और 5 साल की बच्ची समेत परिवार के 11 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में एक ही परिवार के चार लोग और मंडलीय अस्पताल में एक डॉक्टर, एक पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही पांडेयपुर में एक डॉक्टर और उनके परिवार से जुड़े 10 सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें