फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंदौली में दो बाइक आपस में टकराईं, एक की मौत, दूसरा बाइक सवार फरार

Sat, 05 Dec 2020 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव साहूपुरी मार्ग पर बखड़ा गांव के पास शुक्रवार की रात दो बाइक आपस मे टकरा गईं। इस घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी मोहम्मद सैफ(22) शुक्रवार को किसी काम से पड़ाव आया था। रात 12 बजे वह वापस जा रहा था। अभी वह बखड़ा गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।


इस घटना में मोहम्मद सैफ गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरा बाइक चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल युवक को पड़ाव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद शनिवार को गांव में मातम छाया रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें