फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः पानी भरी बाल्टी मासूम के लिए बनी काल, डूबने से मौत

Sat, 11 Aug 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले में पानी से भरी बाल्टी एक मासूम को लिए काल का घर साबित हुई। यहां पर बाल्टी में पानी लेने पहुंची डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


अमरा उत्तरी गांव की दलित बस्ती निवासी सोनू कुमार की दो बच्चियों में दूसरे नंबर की डेढ़ वर्ष की वंदना शुक्रवार को घर के हैंडपंप के पास रखी पानी भरी बाल्टी के पास पहुंच गई। वह हाथ में कटोरी लेकर बाल्टी से पानी निकालने का प्रयास करने लगी। संतुलन बिगड़ने से वह बाल्टी में गिर पड़ी।

मौके पर किसी के मौजूद न होने से वह बाल्टी में पड़ी रही और पानी में दम घुटने से वह अचेत हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें