फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवदासपुर से आठ वर्षीय बालक का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के महेशपुर प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाला आठ वर्षीय बालक छुट्टी के बाद घर वापस नही आया। मंडुवाडीह थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, इस संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

शिवदासपुर के परम पोखरा निवासी आठ वर्षीय अनशार खान आठ अगस्त को स्कूल गया था तब से नही लौटा। मां हसीना बेगम ने बताया कि स्कूल जाकर पता किया तो शिक्षकों ने बताया कि वह घर चला गया था। परिजनों ने चारों तरफ खोजबीन की पर उसका पता नही चला। वह स्कूली ड्रेस पहने हुए था। मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बार पहले वह घर से भाग चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें