फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डेढ़ लाख देवी भक्तों ने मां शीतला धाम में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
चुनार में वन दरोगा के घर में हुई चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान। संवाद
विज्ञापन
हलिया। अगहन शुक्ल पक्ष के सोमवार को गड़बड़ा धाम में शहरहवा मेले का आयोजन हुआ। मेला में दर्शकों की भीड़ रही। जिला प्रशासन के मुताबिक लगभग डेढ़ लाख देवी भक्तों ने मां शीतला का दर्शन पूजन किया। सेवटी नदी का तट श्रद्धालुओं से पटा रहा। स्नान ध्यान के बाद मंगला आरती से पहले ही मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर लंबी कतार लगी रही।मेला क्षेत्र में नारियल, चुनरी, माला-फूल व प्रसाद के अलावा बच्चों के खिलौने, तरह-तरह के खाद्य सामग्री सहित घर व गृहस्थी के सामानों से दुकानें सजीं रही। मेला क्षेत्र में पूर्व संध्या पर रविवार को देर रात तक बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली तथा प्रयागराज, सोनभद्र, भदोही, वाराणसी सहित अनेक जिलों से श्रद्धालुओं का निरंतर आवागमन बना रहा। पहले से डेरा डाले देवी भक्तों ने भोर में ही सेवटी नदी में स्नान कर हाथों में माता का प्रसाद लिए अपनी बारी की प्रतिक्षा में लगे रहे। भीड़ को नियंत्रण के लिए गड़बड़ा हनुमान मंदिर के पास, सेमरा रोड और अमदह मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। मंदिर परिसर में खोया-पाया केंद्र पर लगातार एनाउंसमेंट कर बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाया जा रहा था। मां शीतला के दर्शन पूजन के बाद बच्चों ने सर्कस और झूलों का भरपूर आनंद लिया, श्रद्धालुओं ने मेले की प्रसिद्ध बांस की टोकरी, लकड़ी की मथानी और लाई-ढूंढे की जमकर खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था में मेला प्रभारी श्याम लाल, लालगंज थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह, ड्रमंडगंज थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडेय सहित दो सेक्शन पीएसी के अलावा मंदिर प्रबंधक प्रकाशचंद शुक्ल, सुभाष चंद्र शुक्ला, ज्ञान चंद्र शुक्ला आदि सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं की देखरेख में लगे रहे।
विज्ञापन



दो महिलाओं का कटा मंगल सूत्र

हलिया। गड़बड़ा शीतला धाम में दर्शन पूजन के दौरान चोर और उचक्के सक्रिय रहे। मां शीतला के दर्शन को कतारबद्ध महिलाओं का मंगल सूत्र उचक्कों ने उड़ा दिया। मध्यप्रदेश के हनुमना थाना क्षेत्र के सलइया गांव निवासी विमता व जौनपुर जिले के जमालापुर पड़ाव गांव निवासी पूनम जायसवाल का चोरों ने मंगल सूत्र काट लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस सीसी टीवी कैमरा खंगाला लेकिन चोरों का पता न चल सका।


आमघाट मेले में उमड़े दर्शक, छोटी महरानी का किया दर्शन
मिर्जापुर। राजपुर में अगहन शुक्ल पक्ष के सोमवार को प्रसिद्ध आमघाट मेले का आयोजन किया गया। मेले में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से पहुंचे हजारों की संख्या में दर्शकों ने छोटी महरानी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। दर्शन के बाद लोगों ने मेले क्षेत्र का भ्रमण कर लुत्फ उठाया। मेले में प्रसिद्ध जौनपुरी मूली के साथ ही गन्ने, खाद्य सामग्रियों से दुकानें सजी रही। पुरुष महिला और बच्चों ने चाट, फुल्की का जायका लिया। ओवर ब्रिज निर्माण के कारण मिर्जापुर-वाराणसी मुख्य मार्ग बंद होने दर्शकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर उमड़ी भीड़ के कारण वाहन सवार हाईवे से होकर वाराणसी तथा मिर्जापुर के लिए निकल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें