अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ पुलिस का आपरेशन जारी है। इसी बीच 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस अब इससे पूछताछ कर रही है और इसके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
स्थानीय पुलिस ने 28 मार्च को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय, उ0नि0 मयंक सिंह व हे0का0 सिकन्दर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर करवल बस्ती स्थित ग्राउंड के पास से अभियुक्त मुन्शीराम हरिजन पुत्र पराऊ को पकड़ा।
विज्ञापन
अभियुक्त के पास से एक पीले रंग का प्लास्टिक जरीकेन बरामद हुआ, जिसमें 15 लीटर अवैध कच्ची शराब थी। मौके पर एक लीटर शराब का नमूना सुरक्षित कर शेष को सील किया गया। पुलिस ने 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।