बड़ागांव क्षेत्र के चक्का गांव में सड़क पर जा रही एक युवती को टोटो वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिमझिम राजभर, पुत्री बाबूराम, शनिवार को चक्का गांव में सड़क पार कर रही थी, तभी टोटो वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।टोटो चालक उदयशंकर गौड़, पुत्र पारसनाथ गौड़, निवासी ग्राम अनौरा, हरहुआ वाराणसी, वाहन चला रहा था। युवती के पिता बाबूराम की लिखित सूचना पर बड़ागांव पुलिस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत मामले की जांच कर रही है।