फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सुलगा बीएचयूः दिन भर चला बवाल, मची रही अफरातफरी, तस्वीरों में देखें छात्रों का 'तांडव'

Thu, 13 Sep 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
सर्व विद्या की राजधानी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) बुधवार को फिर से सुलग उठा। दिन भर हुए तांडव से कैंपस का माहौल सुधारने का विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा खोखला साबित हो गया। बुधवार सुबह दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच शुरू हुए विवाद के बाद बवाल की आग में पूरा कैंपस दिनभर जलता रहा। कैंपस का माहौल अभी भी तनावपूर्ण है। कैंपस पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया है। सीएम योगी के वाराणसी आगमन से पहले बीएचयू में हुए हिंसक संघर्ष से प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मचा रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

उपद्रवियों में जेल से जमानत पर छूटे निष्कासित छात्र भी

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
बीएचयू परिसर का माहौल चार महीने बाद बुधवार को एक बार फिर अराजक हो उठा। विज्ञान संकाय के शोध छात्रों के डॉ. सीपीआर अय्यर हॉस्टल के मेस में बिड़ला सी और बाहरी छात्रों के नाश्ता करने का विवाद तूल पकड़ गया। इस दौरान अय्यर हॉस्टल में खड़ी 33 बाइक, डेढ़ दर्जन साइकिल, तीन सीसी कैमरे, वार्डेन आफिस, वॉटर कूलर, नोटिस बोर्ड, कूलर, कुर्सी-मेज और खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं। मारपीट में अय्यर हॉस्टल के पांच छात्र घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

और देखते ही देखते सुलग उठा बीएचयू

3 of 8
हॉस्टल में घुसने के विरोध में छात्र कर रहे पुलिस पर पथराव - फोटो : amar ujala


भारी बवाल के बाद उपद्रवी छात्रों ने पथराव कर दिया। एकाएक पथराव के कारण  बाहर तैनात पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने लगे। मामले की सूचना पाकर एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उपद्रवी छात्र हॉस्टल के छत्ते पर से लगातार पथराव कर रहे थे। बीच मे पेट्रोल बम भी फेंके। पुलिस भी आंसू गैस के गोले दाग कर छात्रों को खदेड़ ने का प्रयास करते रहे। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

4 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala

जवाबी कार्रवाई में 23 थानों की फोर्स, पांच क्षेत्राधिकारियों और पीएसी के साथ एसपी सिटी ने हवाई फायरिंग, रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले छोड़कर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से बिड़ला सी हॉस्टल से पांच छात्रों को हिरासत में लिया तो एलबीएस और बिड़ला हॉस्टल के छात्र पुलिस पर पथराव के साथ ही पेट्रोल बम फेंकने लगे।
 
विज्ञापन

5 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala

समूचे घटनाक्रम को लेकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह की तहरीर पर लंका थाने में अय्यर हॉस्टल की सीसी फुटेज के आधार पर 20 नामजद और दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया है और संदिग्ध गतिविधि वाले आठ को हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। एहतियातन बीएचयू परिसर में पांच थानों की फोर्स, दो सीओ और एक कंपनी पीएसी के साथ एसपी सिटी कैंप किए हुए थे।
विज्ञापन

6 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
पिछले साल 23 सितंबर की रात छात्राओं पर लाठीचार्ज की घटना के बाद जिस तरह से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे, इसके बाद से पुलिस भी सतर्क हो गई है। अब घटनाओं के समय पुलिस पहुंचती तो समय से है लेकिन बिना विश्वविद्यालय प्रशासन के बुलावे पर आगे नहीं बढ़ते है। बुधवार सुबह भी ऐसा ही हुआ। यहां पुलिस विश्वविद्यालय में पहुंची तो समय से लेकिन बिना विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के आगे नहीं बढ़े।
विज्ञापन

7 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala

बाहरी छात्रों के अय्यर हॉस्टल की कैंटीन में खाना खाने और छात्रों से मारपीट, गाली गलौच करने की यह कोई नई घटना नही है। इसके पहले भी कई बार बवाल हो चुका है। यहां तक कि एक महीने पहले ही अय्यर हॉस्टल के छात्रों ने बीएचयू प्रशासन से बाहरी लड़कों का प्रवेश रोकने और इसके चलते बिगड़ रहे माहौल की शिकायत की थी। बावजूद इसके मामले को गंभीरता से नही लिया गया और बुधवार को यही उबाल मारपीट और तोड़ फोड़ में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
दरअसल बिड़ला व एलबीएस हॉस्टल में अक्सर झगड़े व मारपीट के चलते परिसर की कैंटीन आए दिन बंद रहती है। ऐसे में इन हास्टलों के छात्र समूह बनाकर आस-पास के हॉस्टलों में खाना खाने जाते हैं। अय्यर हॉस्टल की कैंटीन में सही और समय से खाना मिलने की वजह से बिड़ला व एलबीएस के कई छात्र यहीं खाना खाते हैं। अय्यर के छात्रों का आरोप है कि बाहरी हॉस्टल के छात्र समूह में आते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें