फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को ‘बीमा’ का उपहार

Wed, 19 Aug 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रक्षाबंधन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी बहनों को बीमा का उपहार देगी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में पार्टी एक लाख दो हजार महिलाओं को प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में शामिल करेगी। बीमा का 12 रुपये का प्रीमियम पार्टी जमा करेगी। बीमाधारक को हादसे की स्थिति में दो लाख रुपये मिलेंगे। महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में मंगलवार की शाम आयोजित समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इस सुरक्षा कवच योजना का ऐलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीमा की धनराशि का भुगतान भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने बीमा सुरक्षा के इस अभियान में शहर की सामाजिक और गैर सरकारी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। सरकार की मंशा है कि बीमा योजना का लाभ देश के हरेक नागरिक को मिले। देश के 60 से 70 करोड़ लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। समारोह में महानगर के 16 और जिला के दस मंडलों के लगभग 900 कार्यकर्ता

मौजूद रहे। इससे पहले यहां हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में तय किया गया कि कार्यकर्ता 26 अगस्त तक बीमा का फार्म भरवाएंगे और रक्षाबंधन पर बीमा का प्रपत्र महिला को उपहार के तौर पर सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में सुनील बंसल, सुनील ओझा, रमापति शास्त्री, लक्ष्मण आचार्य, चंद्रशेखर, शंकर गिरी, नागेंद्र रघुवंशी, प्रदीप अग्रहरि, अशोक पांडेय, देवानंद सिंह, कौशलेंद्र सिंह, हरेंद्र राय, अनिल श्रीवास्तव, संजय भारद्वाज, पीयूष वर्धन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें