वाराणसी में रोहनिया स्थित दरेखू प्लांट मेें खाली पड़े सिलिंडर।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रोहनिया के दरेखू स्थित ऑक्सीजन प्लांट से प्राणवायु का उत्पादन शुरू हो गया। पहले दिन देर शाम तक 250 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे गए। जिले के सरकारी अस्पतालों में इनकी आपूर्ति हुई। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, इएसआईसी, डीडीयू अस्पताल, मानसिक चिकित्सालय, अस्सी स्थित माता आनंदमयी अस्पताल में खेप गई। भारी संख्या में आसपास के लोग भी प्लांट के बाहर उमड़े थे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा।
दरअसल, सप्ताह भर तक सिर्फ जिला प्रशासन की ओर से आदेशित अस्पतालों को ही ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। देरखू गांव के काम रूप इंडस्ट्रियल गैस का जिला प्रशासन ने अधिग्रहण कर संचालन की कमान अन्नपूर्णा गैस को सौंपी है। प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन से जुड़े कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कराया जा रहा है। कुछ कमियों को ठीक करने में इंजीनियरों की टीम जुटी हुई है। दोपहर के समय जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी प्लांट का जायजा लिया। प्लांट के संचालक विजय केशरी ने बताया कि पूरी क्षमता के साथ ऑक्सीजन प्लांट चल नहीं रहा है, लेकिन दो से तीन दिन के अंदर सब व्यवस्थित हो जाएगा।