फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू सीजन में गुरुवार सबसे सर्द दिन

Fri, 13 Jan 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
मौसम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
काशी में गुरुवार की दिन चालू सीजन में अब तक का सबसे सर्द रहा। बर्फीली हवाओं ने मौसम का तापमान लुढ़का दिया। पहली बार न्यूनतम तापमान 5.06 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे दिन में भी लोग ठिठुर गए। पटरियों, फुटपाथों, रेलवे स्टेशनों को प्लेटफार्मों और गंगा तटों पर जिंदगी गुजारने वालों की मुसीबत में इजाफा हो गया।दिन में भी लोग अलाव के सहारे देखे गए।
विज्ञापन

 
दिन में धूप तो खिली लेकिन उसका कोई असर नहीं रहा। वाराणसी के आसमान से कोल्ड फ्रंट के पास होने और उत्तर-पश्चिम से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है।बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 19. 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दो दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.01 डिग्री रिकार्ड किया गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें