पंचक्रोशी परिक्रमा मार्ग पर भीमचंडी महादेव स्थित मां भीमचंडी देवी के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय समारोह होगा। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को श्रीरामचरितमानस के संगीतमय अखंड पाठ से होगी। यह जानकारी आयोजन समिति के संयोजक पं. अमित कुमार पांडेय एवं गोपाल मिश्र ने पराड़कर भवन में शुक्रवार को पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि जन्मोत्सव सोमवार को भव्य रूप से मनाया जाएगा है। मां के जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। समारोह में मेयर अशोक कुमार तिवारी, काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा, अन्नपूर्णा मंदिर के महंत स्वामी शंकर पुरी सहित काशी के सभी मठ मंदिरों के महंत शामिल होंगे। गोपाल मिश्रा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट करनल केटी पटनाइक और असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने शुभकामना संदेश देते हुए जन्मोत्सव की बधाई दी है। असम के राज्यपाल ने समारोह में शामिल होने का आश्वासन दिया है।