फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाराणसी के गौरवशाली इतिहास थीम पर होगी काशी सांसद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी सांसद फोटोग्राफी, स्केचिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता 19 से 27 अगस्त तक होगी। इसकी थीम काशी के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति होगी। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के सभी आयु वर्ग के व्यक्ति हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऑनलाइन (19 से 22 अगस्त) और दूसरे चरण में ऑफलाइन (25 से 27 अगस्त) प्रतियोगिता बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में होगी। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के विकासखंड सेवापुरी, आराजीलाइन और काशी विद्यापीठ के साथ नगर निगम क्षेत्र में प्रतियोगिता होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए काशी सांसद प्रतियोगिता की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। प्रत्येक थीम के बेस्ट 3-3 प्रतिभागी अगले राउंड में जाएंगे। एक व्यक्ति केवल दो थीम में प्रतिभाग कर सकेगा। स्केचिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता पांच वर्गों में होगी। इसकी ऑफलाइन प्रतियोगिता 25-27 अगस्त तक बेनियाबाग पार्क में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें