प्रत्येक वार्ड में 80 लाइटें लगाने का था अनुबंध
ईईएसएल का अनुबंध नगर निगम में 2016 को हुआ था। अनुबंध के मुताबिक प्रत्येक वार्ड में 80 लाइटें लगनी थीं। संस्था ने शहर के सभी 90 वार्डों में 2017 तक स्ट्रीट लाइटें लगाईं लेकिन लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। संस्था की ओर से कभी केबल तो कभी जगह उपलब्ध न होने की बात कही गई। इसके बाद जनवरी 2018 में नगर निगम ने पुनः अनुबंध किया गया, इसमेंलाइटों के रखरखाव का जिम्मा दिया गया। संस्था का अनुबंध दिसंबर 2025 तक है।
इन पार्षदों ने की शिकायत
खराब स्ट्रीट लाइटों को लेकर शनिवार को निगम के कई पार्षदों ने मेयर और नगर आयुक्त से नाराजगी जताई। पार्षद अशोक मौर्य, राजेंद्र, अवनीश यादव, संजय जायसवाल, नरसिंह दास, गुलशन अली, ब्रिजेश श्रीवास्तव समेत कई पार्षदों ने शनिवार को शिकायत करते हुए ईईएसएल के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। खराब पड़ी सभी स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराकर उनके कारण और खराबी की अवधि की सूची तैयार की जा रही है। देव दीपावली के पहले सभी लाइटें ठीक करा दी जाएंगी। - ओपी सिंह, प्रभारी अधिकारी आलोक, नगर निगम