प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर(Omprakash Rajbhar) ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पुलवामा हमले पर बड़ा बयान दिया। ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने आतंकी गतिविधियों के लिए पड़ोसी देश पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पकिस्तान की करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए और भारत का हर नागरिक यह चाहता है।
ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने कहा कि भारत के साथ पूरे विश्व के देशों को चाहिए कि आतंक के घर पकिस्तान की सभी सहायता तत्काल बंद कर दे। जब तक पाकिस्तान को तकलीफ नहीं होगी वो खुद आतंक के सफाए के लिए आगे नहीं आएगा।
मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) वाराणसी में 24 फरवरी को प्रस्तावित सुभासपा की रैली में शामिल होने के लिए आए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेरी मांग है कि जिस प्रकार से सिख रेजिमेंट, राजपूत रेजिमेंट और गोरखा रेजिमेंट हैं। ठीक उसी प्रकार से राजभर रेजिमेंट बनाई जाए और एक लाख राजभर युवकों की फौज में भर्ती की जाए।
ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने कहा कि जब सय्यद सलार गाजी महमूद पूरे देश को कब्ज़ा करने आया था तो उसे महराजा सुहेलदेव ने ही बहराइच के नानपारा में धूल चटायी थी। हम सब उन्हीं के वंशज है। हमें यदि देश की सीमा पर तैनात किया गया तो पाकिस्तान का नक्शा दुनिया के मानचित्र से गायब हो जाएगा।