फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार के मंत्री ने कहा, वोट के चलते लाया गया एससी-एसटी बिल जो सरासर गलत 

Tue, 11 Sep 2018 10:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
एससी-एसटी कानून इस समय देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोई इसके पक्ष में है तो कोई इसका विरोध कर रहा है। इसी बीच यूपी में भाजपा सरकार के एक मंत्री ने कहा कि एससी-एसटी कानून को छूकर भाजपा ने मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल दिया है। आज जो भी विरोध कर रहे हैं वो इस इनके वोट हैं। आगामी चुनाव में भाजपा को नुकसान होगा।
 
विज्ञापन

2 of 5
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
मैं उसी समय से कह रहा हूं कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला न्याय संगत है। कोर्ट ने वर्षों से हो रहे अन्याय को, निर्दोषों को बचाने के लिए यह फैसला दिया है लेकिन वोट के चलते यह बिल लाया गया जो सरासर गलत है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
सर्किट हाउस में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से कहा कि एससी/एसटी एक्ट पर 545 सांसद और राज्यसभा सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अन्याय किया है। 27 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के आरक्षण का बंटवारा 27 अक्टूबर तक भाजपा को करना है, वर्ना मैं अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हूं।

 

4 of 5
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाजवादी सेकुलर मोर्चा में दम नहीं है। शिवपाल यादव के साथ दगे हुए कारतूस हैं। जब चुनाव का विगुल बजेगा तो मुलायम सिंह यादव शिवपाल के साथ नहीं बल्कि अपने बेटे अखिलेश का साथ देंगे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : demo pic
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ कुछ जिलों में हिंदू युवा वाहिनी चलाते हैं जबकि हिंदुओं का सबसे बड़ा नेता तो प्रवीण तोगड़िया हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के शेर के झुंड पर कुत्तों के हमले के बयान पर कहा कि जब कोई बड़ा नेता बोलता है तो लोग कहते हैं कि मीडिया गलत प्रचार कर रही है। वे कब क्या बोल देंगे कुछ पता नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें