राज्य स्तरीय अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन फ्री स्टाइल में बनारस के पहलवानों ने वापसी करते हुए अंकों के आधार पर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। ग्रीको रोमन में नंदिनी नगर की टीम चैंपियन रही। सोमवार को पूर्वांचल के पहलवानों ने दम दिखाते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। फ्री स्टाइल में वाराणसी के तेजबहादुर सिंह यादव और ग्रीको रोमन में मऊ जिले के अरविंद सिंह यादव ने स्वर्ण जीता। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
wrestling
- फोटो : amar ujala
सोमवार को समापन के दौरान घोषित परिणाम में फ्री स्टाइल में वाराणसी 95 अंकों के साथ शीर्ष पर, दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर 80 अंक और 70 अंक के साथ बागपत को तीसरा स्थान मिला। ग्रीको रोमन में नंदिनी नगर ने 115 अंकों के साथ शीर्ष स्थान, दूसरे नंबर पर बागपत 90 अंक और मेरठ छात्रावास 65 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
3 of 7
wrestling
- फोटो : amar ujala
फ्री स्टाइल प्रतियोगिता के 61 किलोग्राम में बागपत के वीनस कुमार ने गोरखपुर छात्रावास के आयुष कुमार को चित किया। 74 किलोग्राम में वाराणसी के तेजबहादुर सिंह यादव ने पूर्वोत्तर रेलवे के भगत को दांव लगाकर धूल चटाई। 92 किलोग्राम में मेरठ के प्रयास सोम ने गाजियाबाद के बाबर विजय को पटखनी दी। तीसरे स्थान पर सैफई के प्रवीण कुमार और बनारस के इंद्रजीत यादव चौथे स्थान पर रहे।
4 of 7
wrestling
- फोटो : amar ujala
125 किलोग्राम भारवर्ग में मेरठ के संदीप ने बलिया के अमन को पटखनी दी। ग्रीको रोमन मुकाबले के 60 किलोग्राम भारवर्ग में मऊ जिले के अरविंद कुमार यादव ने नंदिनी नगर के कमलेश यादव को दांव लगाकर चित कर दिया। 72 किलोग्राम में आगरा के महेंद्र प्रताप ने अभिषेक को ढाक दांव लगाकर चित्त कर दिया। 82 किलोग्राम में गौतमबुद्ध नगर के विपिन यादव ने गाजीपुर के अश्विनी यादव को बेहतरीन दांव लगाकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। तीसरे स्थान पर बागपत के राहुल और चौथे स्थान पर मिर्जापुर के बृजेश्वर त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
5 of 7
wrestling
- फोटो : amar ujala
130 किलोग्राम में बागपत के यतेंद्र ने नंदिनी नगर के रोहित को काला जंग दांव से धूल चटाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सर्वेश्वरी समूह बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष अवधूत गुरुपद संभव राम ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और आशीर्वचन दिए।
विज्ञापन
6 of 7
wrestling
- फोटो : amar ujala
इसके पूर्व गुरुपद संभव राम का वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने त्रिशूल, गौतम बुद्ध की पेंटिंग प्रदान कर स्वागत किया। निधि सिंह ने समुद्र चक्र शंख प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अघोराचार्य कीनाराम महाराज और अवधूत राम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। चार दिवसीय कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन गुरुपद संभव राम ने 221 गुब्बारे उड़ाकर 2019 में होने वाली सीनियर नेशनल चैंपियनशिप की शुभकामनाएं दी।
चित्तौड़गढ़ में होने वाली नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम की घोषणा हो गई। वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बब्लू ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले पहलवान 27 से 30 सितंबर तक चित्तौड़गढ़ में आयोजित नेशनल अंडर-23 में यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे।