फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव का किया बचाव, बोले- उन्होंने बंगले में नहीं की थी तोड़फोड़ 

Sat, 16 Jun 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट के एक मंत्री ने बंगले में तोड़फोड़ मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बचाव किया है। साथ ही उन्हें क्लीन चिट दे दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बंगला खाली होने के बाद अधिकारी को हैंडओवर किया गया था। यह बात उसी दिन पता चल जाती लेकिन तीन दिन बाद इसे उछाला गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई बातचीत में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के अखिलेश पर दिए गए बयान से असहमति जताई। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अभी एनडीए में ही हैं। भाजपा से उनका गठबंधन 2024 तक चलेगा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गठबंधन का धर्म निभा रहे हैं। शाह ने कहा था चुनाव के छह माह पहले ओबीसी के तीन कैटेगरी के आरक्षण को लागू किया जाएगा। 20 जून को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की प्रस्तावित बैठक में ओबीसी को मिलने वाले 27 प्रतिशत आरक्षण में तीन वर्ग बनाने की बात आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पर सिंहवाद का आरोप लगाते हुए मंत्री ने कहा कि देहात में जब पात में लोग बैठते हैं तो उसमें अपनी जाति और पहचान वाले को पूड़ी परोसना वाला अधिक पूड़ी परोसता है। अखिलेश और मायावती की सरकार में यही काम हुआ था।

अजगरा से अपनी पार्टी के विधायक कैलाश नाथ सोनकर पर पहले क्रॉस वोटिंग बाद में पैसा हड़पने के विरोध में जिला मुख्यालय पर सिर मुंडवाने के सवाल पर कहा कि अवैध जमीन कब्जा करने वालों की शिकायत विधायक ने की थी। कब्जा करने वाले कागज तो दिखा नहीं पाए तो सिर मुंडवा कर घूम रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें