राजभर ने अस्पतालों में बच्चों की मौत पर कहा कि ऐसी घटनाओं पर लोग एक दूसरे पर आरोप लगाते हैं कि उनकी सरकार में ज्यादा मौतें हुईं, हमारी सरकार में कम होती हैं या जिम्मेदारी देश-प्रदेश की सरकार की बताते हैं।
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी पांच क्षेत्रीय पार्टियों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के विधान सभा 2022 चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटा जाए, जिससे कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था ठीक हो सके।